रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही 3 दबंगों ने 4 लोगों को जमकर पीटा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  कोतवाली क्षेत्र के पूरे महादेवन मजरे बघई अहिलवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही 3 दबंगों ने चार लोगों को गाली गलौज कर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा घटना की सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज थुलवासां श्रवण श्रीवास्तव ने चोटिलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाकर प्राथमिक उपचार कराया वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंग प्रति पक्षीगणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है.

कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में वादी रामनरेश पुत्र राम दुलारे निवासी पुरे महादेवन मजरे बघई अहिलवार ने कहा है, कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर जबरन गांव के ही महादेव पुत्र राम प्यारे दिलीप पुत्र महादेव व संदीप सुबह 9:00 बजे जबरन अवैध निर्माण करने लगे मना करने पर मुझ प्रार्थी रामनरेश व राजेंद्र कुमार तथा ममता व मंजू को गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा जिसमें उन चारों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, मामले में क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा मारपीट हुई थी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें