रायबरेली: जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता की तिथि हुई घोषित

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: जिला कराटे संघ रायबरेली के नेतृत्व में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कराटे एसोसिएशन/अपने कोच से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष/निर्देशक राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हर वर्ष जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ीयों का लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाता है।
जिला कराटे संघ के सचिव/तकनीकी निदेशक शंशाई राहुल कुमार पटेल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन उच्च कोटि का होगा और मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत किया जाएगा और साथ ही साथ अन्य सभी खिलाड़ियों को कलरफुल सर्टिफिकेट दिया जाएगा साथ ही सभी खिलाड़ियों को उपहार प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के कोच को सराहनीय प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के लिए लखनऊ से कुशल निर्णायक दल को आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें