रायबरेली : तीन लाख के पार होगा बसपा का मतदान: ठाकुर प्रसाद यादव

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक पारा भी चढ़ता जा रहा है आए दिन नेताओं की तरह तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है।
182 सरेनी विधानसभा के बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए या दावा किया है कि वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं अब तक वह विधानसभा के लगभग हर गांव तक पहुंच चुके हैं और उन्हें जनता का भरपूर स्नेह भी मिल रहा हैl
ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि वह पूरे भरोसे के साथ कह रहे हैं कि चुनाव में उनके पक्ष में तीन लाख से ऊपर मतदान होने वाला है ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि यह इस दावे को हवा हवाई ना लिया जाए यही वास्तविकता है वह भी इसलिए इस बार सरेनी के भाई चुनाव मैदान में हैं अभी तक सरेनी चारागाह बना हुआ था जहां बाहरी लोग आकर अपना उल्लू सीधा करके निकल जाते थे।

लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा इस बार सरेनी के ठाकुर प्रसाद यादव को विधायक पद की कमान मिलने जा रही हैl
लोगो से जनसंपर्क करते हुए ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि आने वाले 23 फरवरी चुनाव में हाथी वाला बटन दबाने की अपील की l
लोगो का जनसंपर्क में भारी संख्या में सहयोग मिल रहा है l

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें