रायबरेली:  तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल।

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  थाना क्षेत्र के अंतर्गत आह्लादगढ़ के पास बोलेरो और बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे लगभग 35 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पुत्र पुत्तन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तथा बाइक चालक बालकृष्ण पुत्र परमेश्वर उम्र लगभग 45 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख़्मी हालत में बाल कृष्ण ने बताया कि वह अपने पड़ोसी वीरेन्द्र के साथ शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौशी गांव में किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे और वहाँ से वापस अपने घर कसरावां जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस ने बिना कोई देरी किये दोनों बाइक सवार को अपनी ही गाड़ी से सी एच सी शिवगढ़ पहुँचाया। जहाँ डयूटी पर तैनात डॉ अनिल ने
बताया कि वीरेन्द्र कुमार की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और बाल कृष्ण भी गम्भीर रूप से घायल है। बाल कृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवार कसरावां थाना बछरावां के निवासी हैं।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें