रायबरेली: बीते दिनों महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव में विंडीज शराब पीने से लगभग एक दर्जन मौतें हो गई थी। 2 दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं हुई दर्दनाक मौतों से संपूर्ण पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज बछरावां थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने विंडीज शराब पीने से हो रही लगातार मौतों को दृष्टिगत रखते हुए कस्बे में अनाउंसमेंट करा कर इस जहरीली शराब को पूर्णतया पीने पर रोक लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष यादव ने बताया कि विडीज शराब पीने पर रोक लगा दी गई है। हमारे थाना क्षेत्र के समस्त लोगों से यह गुजारिश है कि इस शराब को न पिए न छुए और इससे दूर रहे ताकि आपका व आपके परिवार का जीवन सुरक्षित बचा रहे।
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 4









