रायबरेली: पत्रकार के घर पर अपशब्द बोलने वाले युवक पर सरेनी थानाध्यक्ष के द्वारा की गई आवश्यक कार्यवाही

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली सरेनी कोतवाली क्षेत्र के धनपालपुर मजरे हिम्मतपुर में रहने वाले पत्रकार नितिन शुक्ला की माता से दबंग दीपक शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला व बीनू शुक्ला पत्नी दिनेश शुक्ला ने पत्रकार के घर पर जबरन धुसकर उसकी माता के साथ गाली गलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं विपक्षी इतने दबंग है की वह हमेशा ही झगडे के मूड में रहते है। आज जब दीपक शुक्ला व बीनू शुक्ला ने पत्रकार नितिन शुक्ला की माता लक्ष्मी देवी के साथ गाली गलौज की तो नितिन शुक्ला ने सरेनी कोतवाली में सूचना दी तो वहाँ तैनात सरेनी कोतवाल के द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर आरोपी दीपक शुक्ला पुत्र दिनेश को तत्काल कोतवाली में बुलाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर के व हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सरेनी कोतवाल इंद्रपाल सिंह ने यह साबित किया की उनको समाज के चौथे स्तंभ के साथ कोई भी दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर निष्पक्ष खबरें सब तक पहुंचाता है। और मेरे रहते हुए पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें