रायबरेली: प्रदेश एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है , आम जनमानस भाजपा के साथ एकजुट खड़ा है इसलिए विपक्ष हताशा ने अनर्गल बातें कर रहा है । यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री और ऊंचाहार विधान सभा से दावेदार अभिलाष कौशल ने सोमवार को ऊंचाहार विधान सभा में कई नुक्कड़ सभाओं में व्यक्त किए ।
विधान सभा के जगतपुर और दीन शाह गौरा विकास खंड के गावों अलावलपुर , गौर , मिल्खा , कंधर पुर , सुरसना और बरारा बुजुर्ग आदि गांवों में जनसंपर्क और सभाओं में भाजपा नेता ने कहा कि हर गरीब को मुफ्त राशन , पीएम आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के साथ लागू किया गया है । यह सबका साथ सबका विकास के नारे का प्रमाण है । प्रदेश के हर गांव हर व्यक्ति के कल्याण के लिए सूबे की सरकार ने काम किया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन से अपराध मुक्त प्रदेश बना है । आम आदमी ने भाजपा शासनकाल में खुद को सुरक्षित और खुशहाल महसूस किया है । आज प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के समर्थन में खड़ी है । भाजपा नेता ने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष हताश है । अब जब चुनाव चल रहा है तो विपक्ष जोड़तोड़ और साठगांठ के द्वारा सत्ता पर कब्जा करना चाहता है ।
अभिलाष कौशल ने कहा कि सूबे की जनता ने विपक्ष की लूटमार सरकार को देखा है इसलिए अब विपक्ष पर जनता भरोसा नहीं कर रही है । इन सभाओं में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्र , सतीश प्रजापति , हरिश्चंद कौशल , पप्पू राजा , चिंटू राजा , अमित वाजपेई , रजोले जायसवाल और वीर यादव अमरनाथ यादव, हरिशंकर जायसवाल,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।









