रायबरेली : बछरावां नगर के समीप विलीन तालाब के पास रजबहा पर स्थित नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज प्रथम भंडारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कलिकाल के देव श्री बालाजी महाराज अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं लोगों में बालाजी के प्रति असीम आस्था है। भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले बालाजी महाराज के प्रति क्षेत्र के लोगों की असीम आस्था है।

मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश दास द्वारा भंडारे की देखरेख की सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई। भंडारा सुबह प्रारंभ होकर शाम तक चला। भंडारे में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने मौजूद रहकर देखरेख की। पुजारी वेद प्रकाश दास ने बताया कि एक वानर की मृत्यु हो जाने पर 20 वर्ष पूर्व छोटे-छोटे बच्चों ने शुरुआत की फिर हमने 2019 में मंदिर की नींव रखकर चंदा मांग कर मंदिर की स्थापना की और आज बालाजी महाराज का भंडारा हो रहा है आने वाले वर्षों में प्रभु की इच्छा से यह भंडारा चलता रहेगा। वहीं वरिष्ठ सहयोगी रामेश्वर चौधरी ने बताया सब के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। बालाजी महाराज के प्रथम भंडारे में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, समाजसेवी मयंक रंजन त्रिवेदी, उमेश चौधरी, रामेश्वर चौधरी, बाबूजी नरेंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, ओमदत्त चौधरी, ज्ञान प्रकाश एडवोकेट, विनीत कुमार, सभासद रामकिशोर, कुंवर वीरभान सिंह, सतीश कुमार, अखिलेश मिश्रा उमेश चौधरी व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
रिपोर्ट – रामसुमेर













