रायबरेली : बैसवारा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बच्चों को मिली सहायता राशि

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : आज बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंजके गोविंद हाल में बैसवारा एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं मेधावी छात्रों को पढ़ाई करने हेतु ट्रस्ट से अनुदान सहायता राशि की चेकें उनके अभिभावकों को प्रदान की गई। आपको बता दें कि वर्ष 1946 से स्थापित बैसवारा ट्रस्ट संचालित हो रहा है जिसके तहत बैसवारा महाविद्यालय, बैसवारा इंटर कॉलेज, बैसवारा कन्या विद्यालय, बैसवारा बचपन प्ले ग्रुप संचालित है। ट्रस्ट के प्रबंधक लाल देवेन्द्र बहादुर सिंह जी के नेतृत्व में सारी संस्थाये दिन प्रतिदिन उच्च शिखर की ओर अग्रसित हो रही हैं।

3 243

इसी प्रकार से निर्धन एवं मेधावी छात्रों की मदद सदैव ट्रस्ट की तरफ से होती रहती है। आज लगभग 200 बच्चों के अभिभावको को चेक वितरित की गई है। बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया और बताया कि लगभग 15 योग्य अध्यापक आयोग द्वारा कॉलेज को मिले हैं जिसमें सिलाई एवं गृह विज्ञान की अध्यापिका मिली हैं। वर्ष 2022 – 23 में सिलाई एवं गृह विज्ञान इंटरमीडिएट एवं कृषि इंटरमीडिएट की कक्षाये संचालित होंगी | गृह विज्ञान एवं कृषि वर्ग की मान्यता प्राप्त हो गई है।

1 2036

इस मौके पर बैसवारा महाविद्यालय के प्राचार्य डा० यू० बीo सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और विद्यालय को आगे ले जाने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम में प्रबन्धक लाल देवेन्द्र बहादुर सिंह उपप्रबन्धक बी.पी. सिंह, अवनीन्द्र सिंह जी, सन्तोष सिह, विनय भदौरिया, सुनील सिंह बक्सी व अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बीरेन्द्र शुक्ल ने किया |

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें