रायबरेली : ब्लॉक में बना टॉयलेट साफ सफाई ना होने की वजह से दे रहा है दुर्गंध

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : महराजगंज ब्लॉक का बना टॉयलेट साफ सफाई ना होने की वजह से दे रहा है दुर्गंध बताते चलें महाराजगंज ब्लॉक परिसर में बना टॉयलेट साफ सफाई के अभाव से दे रहा है दुर्गंध जहां ब्लॉक परिसर में कई सफाई कर्मी तैनात है इसके बावजूद भी सफाई कर्मियों द्वारा सफाई ना करने की वजह से ब्लॉक परिसर में बना टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है एक बार अगर आप टॉयलेट में चले गए तो आपको गंदगी और दुर्गंध का शिकार होना पड़ेगा सबसे बड़ी बात यह है कि जिस ब्लॉक से सफाई कर्मियों की तैनाती होती है जब खुद उसी ब्लॉक का टॉयलेट ही नहीं साफ तो बाकी गांव की सफाई राम भरोसे ही चल रही है ब्लॉक परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम तरह के लोगों का आना-जाना दिनभर लगा रहता है वही परिसर में ही स्थित टॉयलेट गंदगी का जीता जागता उदाहरण है एक तरफ तो स्वच्छ भारत अभियान के बड़े-बड़े पोस्टर ब्लॉक मे लगे रहते हैं तो वही परिसर मे ही बना जब टॉयलेट नहीं साफ होगा तो बाकी ग्राम सभाओं की सफाई कैसे होगी यह बात संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें