रायबरेली: भतीजे ने बुआ को सम्पति के लिये पीट पीटकर किया अधमरा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों महिलाओं की सुरक्षा को सभी राजनीतिक दल मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में हैं लेकिन जनपद में महिलाओं के साथ लगातार मारपीट दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के कोरिहरा गांव कि सुशीला पुत्री स्वर्गीय ललऊ पासी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी भाभी जनक दुलारी और भतीजे राहुल पुत्र रमेश व भतीजी दीक्षा निवासी कोरिहरा लालगंज ने उसे लाठी-डंडों व बेलचा से जमकर मारा पीटा, जिसमे पीड़िता सुशीला के सर में गम्भीर चोटे आई है। पीड़िता ने बताया कि खेत मे सरसो कटने पर आधा मांगने पर भतीजे, भतीजी व भाभी ने जमकर पीटा। पीड़िता ने बताया कि एक भाई सुरेश उर्फ रमेश और 6 बहनों में वह सबसे छोटी है। अभी तक अविवाहित भी है। सगा भाई विपक्षी रमेश नागपुर में खदान में काम करता था और सपरिवार वही रहता भी था लेकिन जनवरी माह में ही रमेश सपरिवार वापस आ गये। तब से रमेश का पूरा परिवार लगातार माता पिता और अन्य बहनो की संपत्ति पर कब्जा करने की नियत बना रखी है।

इसी को लेकर इससे पहले भी राहुल ने मारपीट करने का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत थाने में लिखित तौर पर दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी से इन लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उन लोगो ने सुशीला व दूसरी सगी बहन कुन्ती को भी लाठी-डंडों से मारा पीटा। पीड़िता से मारपीट के शोरगुल की आवाज सुनकर दूसरी सगी बहन कुंती देवी भी मौके पर पहुंच कर सुशीला को बचाने का प्रयास किया तो सब लोगो ने उसे भी मारा किसी तरह कुंती जान बचाकर बाहर भाग पाई। इस मारपीट के दौरान राहुल के हाथों में बेलचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेलचा की मार से ही सुशीला के सिर पर गम्भीर चोटे लगी है। लेकिन इन लोगों ने उसके बाद भी सुशीला को पीटते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है । जिस पर पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 66/ 2022 के तहत धारा 323, 504, 506, आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जबकि घायल महिला सुशीला का इलाज रायबरेली जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां चिकित्सकों ने उसके सर पर गंभीर चोटें बताई हैं।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें