रायबरेली : मंगेतर से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली के नेम का पुरवा गांव में अपनी होने वाली मंगेतर से मिलने गए युवक और युवती को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर लाठी और डंडो से जमकर पीटा। शनिवार को घटना की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवको में तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जबकि एक युवक और अज्ञात की तलाश में पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के सूची चौकी अंतर्गत नेम का पुरवा गांव निवासिनी श्रीमती की शादी इटौरा गांव थाना ऊंचाहार में हुई थी।जिसके बाद महिला ने अपनी छोटी बहन ज्ञानवती पुत्री रामधनी(19)की शादी अपने चचिया ससुर के लड़के शिवशरण पुत्र हरिश्चंद्र से तय कर दी।घटना एक हफ्ता पुरानी है।जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पूर्व युवक शिवशरण अपनी होने वाली दुल्हन ज्ञानवती से मिलने उसके गांव आया था।

इसी दौरान गांव के कुछ अराजक तत्वों ने युवक और युवती को एक साथ देख लिया।जिसके बाद आरोपियों ने दोनों युवक युवती की जमकर पिटाई कर दी।घटना से सम्बंधित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कम्प मच गया। आनन फानन सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने आरोपी युवक संजय, लालबाबू, मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी मनोज कुमार एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

चौकी इंचार्ज सूची ने बताया कि लड़की के पिता रामधनी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।वही सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना से सम्बंधित मामले की जानकारी होते ही व्हाट्सअप पर देते है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें