रायबरेली : मजदूरी न मिलने पर महिलाओ ने किया जमकर हंगामा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: प्रभारी बीडीओ की गैर मौजूदगी मे ब्लाक मे महिलाओ ने मजदूरी न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया।जिसमे महिलाओ का आरोप है कि ग्राम पंचायत मे मजदूरी न देकर महिलाओ का शोषण किया जा रहा है।उनकी भड़ास महज मीडिया तक थी। क्योकि बीडीओ एवं एडियो पंचायत आए ही नहीं थे। बताते चले कि ऊंचाहार ब्लाक के ग्राम पंचायत जसौली की महिलाओ का जत्था ब्लाक पहुंचा। जहां पर अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तक किया गया।

जिसमे प्रदर्शन करने वाली महिलाओ में कृष्णा देवी, फूलमती, रामजसी, कृष्णा तारादेवी व माधुरी आदि का आरोप है कि छः माह तक मजदूरी तो करवायी गयी, लेकिन उसका पैसा नही दिया गया।महिलाएं ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर आरोप तक लगा रही हैं। महिलाओ का कहना है कि मजदूरी मांगने पर प्रधान व सचिव मानसिक रूप से परेशान व बदसलूकी करते है। और आए दिन दौड़ाते हैं।जिससे मजबूर होकर प्रदर्शन कर रही हूं।

हालांकि गुरूवार के दिन ब्लाक के प्रभारी बीडीओ डीसी मनरेगा नही थे, न ही एडियो पंचायत ब्लाक मे मौजूद थे। जिसके कारण ब्लाक के बाबुओ तक से लेकर मीडिया कर्मी से अपना दर्द पीड़ित महिलाएं प्रकट कर रही थी।उधर प्रभारी बीडीओ ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना फोन पर मिली है। जिसके बारे मे जांच करने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें