रायबरेली मतदान प्रतिशत बढ़ाने वाली मीना मंच सुगम कर्ता टीम का विभिन्न मंचों पर समाजसेवियों द्वारा किया गया सम्मान

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली जनपद में बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए गए मतदाता जागरुकता स्वीप कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना मंच सुगम कर्ता टीम ने गांव गांव घर घर तक मीना मंच के माध्यम से पोस्टर, पपेट, स्लोगन, रंगोली एवं चार्ट एवं रैली द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया था। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार के मार्गदर्शन एवं ओंकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक तथा शिवेंद्र प्रताप सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से पूरे जनपद में स्वीप कार्यक्रम संचालित किया गया था।

जनपद में स्वीप कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट कर रहे स्वीप सहयोगी एस.एस पाण्डेय रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा ने बताया कि मीना मंच सुगम कर्ता टीम को उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां के प्रबंधक भगवान कुमार अवस्थी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा अपने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंचों पर समाजसेवियों द्वारा 25 मीना मंच सुगम कर्ताओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया जिसकी सभी ने सराहना की।

सम्मानित होने वाली टीम में अजिता सिंह, रश्मि बाजपेई, ज्योति सोनी, कंचन पांडेय, सुचिता श्रीवास्तव, शिक्षा दीक्षित, साजिया परवीन, ऋचा गोस्वामी, अंजू भाटिया, राजलक्ष्मी वर्मा, विभा वर्मा, कमलेश यादव एवं अंजू वर्मा शामिल रही।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें