रायबरेली :  महराजगंज मारुती सुजुकी ने एक बार फिर लांच की सेलेरियो कार

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली :  महराजगंज मारुती सुजुकी ने एक बार फिर लांच की सेलेरियो कार, यह कार इस बार नए फीचर्स एवं नए लुक के साथ भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पहली कार है, कस्बे के हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित केटीएल ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड शोरूम पर कार की लॉन्चिंग की गयी, एस एस आई संतोष कुमार यादव के कर कमलो से कंपनी के एसआरएम अभिषेक एवं अंकित सिंह ने कार का पर्दा हटवा लोकार्पण कराया,

एसआरएम अंकित सिंह ने बताया कि कम्पनी ने 2014 में सेलेरियो लांच की थी, 2021 में एक बार फिर नए फीचर्स और नए मॉडल के साथ भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार की लॉन्चिंग की गयी है पेट्रोल से चलने वाली यह कार 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी

कार लॉन्चिंग के अवसर पर एसएसआई संतोष कुमार यादव एसआई विकास चौधरी, के आलावा कम्पनी के आरएम फहीम हासमी व आनंद श्रीवास्तव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हिमांशू सिंह चौहान, नीलू सिंह, लालूपुर प्रधान अभिनव सिंह, अन्नू सिंह, विधायक, मंगली सिंह, परमिंदर, आशीष मिश्रा, तन्मय आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें