रायबरेली : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में रही भक्तों की भारी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली :  महाशिवरात्रि महापर्व पर देवों के देव, महादेव यानि भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी इस पावन मौके पर सुबह से ही क्षेत्र के शिवमंदिरों में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा डलमऊ क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर रानी शिवाला सहित क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण गुंजायमान रहा डलमऊ के गंगा तटों पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी जहां सुबह से ही लोग गंगा स्नान कर घाट किनारे स्थित शिवालयों में जलाअभिषेक किया और अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया

महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में 24 घंटे का ओम नमः शिवाय जाप तो कहीं कहीं पर भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जॉब की समाप्ति पर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया कई दिनों से पैदल यात्रा कर कांवड़िये अपने अराध्य देव को खुश करने के लिए डलमऊ के गंगा तट पहुंच कर पवित्र गंगाजल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हर हर बम बम बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक के लिए निकल पड़े महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डलमऊ स्थित बड़ा मठ के स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि महाराज के द्वारा पूरी विधि विधान से हवन पूजन एवं जलाभिषेक का कार्यक्रम किया गया बाद में भंडारे का आयोजन भी किया गया

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें