रायबरेली: रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का स्वागत ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल रायबरेली के द्वारा सुपर मार्केट दैनिक भंडारे पर किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने उपस्थित शोभायात्रा में सभी सनातनियों को रोली, चंदन कुमकुम, अक्षत, लगाकर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ के अध्यक्ष जगदीश चेनानी ने उपस्थित सभी बंधुओं को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शोभा यात्रा पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर भंडारे के द्वारा प्रसाद वितरण में शरबत, मिष्ठान फल आदि का वितरण भी किया गया। जगह जगह पर तोरण द्वार लगाए गए विगत काफी वर्षों से राम नवमी के अवसर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती आ रही है इस वर्ष विशेष उत्साह देखते को मिला। जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, दिलीप बंधवानी, वेदांश अवस्थी, हिमांशु बाजपाई, राजन दीक्षित, शेखर शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें