रायबरेली : श्री बाल्हेश्वर पुष्प श्रृंगार महोत्सव धूमधाम पूर्वक संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर श्री बाल्हेश्वर महादेव का 65वां पुष्प सिंगार समारोह धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ 2 दिन तक चले महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये तथा कानपुर के श्रृंगारिया संतोष सैनी के द्वारा किए गए अद्भुत मनोरम पुष्प श्रृंगार झांकी का आनंद उठाया श्री जन कल्याण समिति ऐहार के तत्वाधान में आयोजित समारोह समाजसेवी मनोज द्विवेदी दादा चेयरमैन फाउंडेशन द्वारा श्रृंगार पट्अनावरण किया गया उक्त अवसर पर पर्यावरणविद महादेव सिंह जी को मंदिर परिसर में सैकड़ों पेड़ रोपित करने एवं अपनी कीमती जमीन में बालेश्वर महादेव का निशुल्क मेला लगवाने के लिए  राजकुमारी बाजपेई को समिति ने सम्मानित किया

इसके पश्चात श्री कृष्ण जन्म नाटक का मंचन किया गया जिसको हजारों दर्शकों ने खूब सराहा जिसमें कंस की भूमिका में राजा शुक्ला उग्रसेन राकेश कुमार मिश्र, वसुदेव दीपू शुक्ला, और श्री कृष्ण के रूप में आर्यन शुक्ला तथा देवकी के अभिनेता श्याम शुक्ला ने बहुत ही सराहनीय अभिनय किया 2 दिन तक चले मेले मैं सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम के संयोजक कीर्ति मनोहर शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया बबुआ अवस्थी ,अखिलेश पांडे, आयुष पांडे ,विकास शुक्ला, दिशु शुक्ला राकेश शुक्ला ,पंडित झिलमिल जी महाराज , आनंद अवस्थी, अभिषेक शुक्ला,सूर्य प्रसाद मिश्र मनोज पांडे, शैलू सिंह, शिव बरन, अंजू मिश्रा, शक्ति सुशील शुक्ला,अतुल मिश्रा, ,राजेंद्र तिवारी प्रदीप कुमार तिवारी, राम शंकर तिवारी, उमेश पांडे,धीरेंद्र मिश्रा,श्यामू शुक्ला, मोनू मिश्र विनय त्रिवेदी, कमल शुक्ला पप्पू मिश्रा,आलोक श्रीवास्तव, धूनम शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा रंग मंच का संचालन कीर्ति मनोहर शुक्ला एवं शिवेंद्र शुक्ला ने किया

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद अवस्थी द्वारा मेला संयोजन के लिए सूर्य प्रसाद मिश्र एवं विशेष कमेंट्री के लिए दीनानाथ यादव को मोबाइल प्रदान किया स्वामी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि दादा श्री के साथ उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका सुधा द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि पिंटू बाजपेई और सतीश सिंह उपस्थित रहे रंगमंच का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य दीपक सोनी ने किया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी, मुन्नू प्रसाद बाजपेई, हितेंद्र यादव द्वारा मेला व्यवस्था में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें