रायबरेली : “सदोष मानव वध” के वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली में बीते 30 अक्टूबर 2022 को वादी धर्मेंद्र कुमार पुत्र दानबहादुर निवासी ग्राम दत्ताखेड़ा थाना सरेनी रायबरेली द्वारा थाना सरेनी पर सूचना दी गई कि 29 अक्टूबर 2022 की रात्रि लगभग 11:30 बजे उनके चाचा चंद्रबहादुर पुत्र रामेश्वर निवासी उपरोक्त के साथ विपक्षीगण बबलू व रामबरन पुत्रगण रामनाथ, गुड्डू यादव पुत्र रामधनी व दीपू यादव पुत्र राकेश निवासीगण उपरोक्त ने मारपीट की है जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं ।

परिजनों द्वारा उन्हे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सरेनी ले जाया गया जहां पर उपचार के उपरांत चंद्रबहादुर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सरेनी द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 436/2022 धारा 147,148,149,304,504,506 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी
।
अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज 02 नवम्बर 2022 को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 436/2022 धारा 147,148,149,304,504,506 भादवि के वांछित अभियुक्तगण 1-बब्लू उर्फ शिवचरण पुत्र रामनाथ, 2-रामबरन पुत्र रामनाथ, 3-गुड्डू यादव उर्फ अखिलेश पुत्र रामधनी, 4-दीपू यादव उर्फ दुर्गेश पुत्र राकेश निवासीगण ग्राम दत्ताखेड़ा थाना सरेनी रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें