रायबरेली: हवन पूजन कर किया गया क्रॉम्पटन सर्विस सेंटर का उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: कस्बे के रायबरेली फतेहपुर बाईपास पर एचपी गैस एजेंसी के निकट क्रॉम्पटन सर्विस सेंटर का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर सर्विस सेंटर के इंचार्ज ने बताया कि हमारे सर्विस सेंटर के द्वारा क्रॉम्पटन कंपनी से संबंधित प्रत्येक उपकरण मे ग्राहक को समस्या आने के पश्चात ग्राहक द्वारा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर उसकी समस्या का निराकरण किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारे कुशल कारीगरों के द्वारा ग्राहक की शिकायत पर उसके घर जाकर उसके उपकरण की समस्या का निराकरण किया जाएगा, यदि घर पर उपकरण से संबंधित समस्या का निराकरण नहीं होता है, तो उस समस्या का निराकरण सर्विस सेंटर पर किया जाएगा। क्षेत्र में क्रॉम्पटन का सर्विस सेंटर खुलने से कंपनी के ग्राहकों में खुशी की लहर है उनका कहना है कि अब हमें है मेन ब्रांच रायबरेली नहीं जाना पड़ेगा जोकि अब हमारे क्षेत्र में मेन ब्रांच की एक शाखा आ गई है जिससे हमारा काम कम समय में हो जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें