राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू, अपनी सुविधा से टोपी पहनते हैं और टीका लगाते हैं : नरोत्तम मिश्रा

Facebook
X
WhatsApp

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के गृहमंत्री ​नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ले​कर विवादित बयान दिया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं। वे अपनी सुविधा से टोपी पहनते हैं और टीका लगाते हैं। धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं। धार्मिक पर्यटन पर जाने के बाद वे इस तरह की बात करते हैं।

कोरोनो महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी प्रदेश में कोरोना वायरस की स्तिथि नियंत्रण में है। 24 घण्टे में 7 सिर्फ नए प्रकरण आए है। 13 लोग ठीक हुए हैं। 139 एक्टिव केस मध्य प्रदेश में बने है

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ​कि हम अपराध छुपाते नही है। मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां ई एफआईआर की सुविधा है। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा का भी प्रावधान किया गया है।

मध्यप्रदेश के हर जिले में महिला थाना है। हर थाने में महिला डेस्क है। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर समिति की कल बैठक हुई है। तय हुआ है कि सम्मानित अन्य संगठनों के साथ चर्चा कर नया मार्ग निकाला जाएगा।

मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इंदौर दौरे पर बातचीत की और कहा कि गडकरी आज हजारों करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। भारत ने सड़क निर्माण के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। देश में रोजाना 37 किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें