रितेश पांडे का नया गाना ” हुआ रिलीज, वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. रितेश पांडे और चांदनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म महावर का फुल टू धमाल गाना ई नथिया बतिया ना बूझे  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे शानदार लुक में नजर आ रहे हैं और नायिका चांदनी सिंह खूबसूरत अंदाज में उन्हें रिझा रही हैं.

रितेश पांडे का ई नथिया बतिया ना बूझे का अच्छे लेबल पर पिक्चराइजेशन किया गया है. इस गाने का जितना अच्छा ऑडियो सुनने में लगता है, उतना ही शानदार वीडियो है. इसे रितेश ने और गायिका हनी बी के साथ मिलकर गाया है जिसे अरविंद तिवारी ने लिखा है जबकि संगीतकार ओम झा ने मधुर संगीत से सजाया है. इस फिल्म के जितने भी गाने अब तक रिलीज हुए हैं, सब एक से बढ़कर एक हैं.वीडियो में अभिनेता की चांदनी सिंह के साथ कमाल की कैमिस्ट्री जच रही है. वीडियो में दोनों भोजपुरी स्टार ब्लैक कलर के ड्रेस में शानदार दिख रहे हैं और इसका बैकग्राउंड भी कमाल का है. एक्ट्रेस का मेकअप दर्शकों को काफी इंप्रेसिव लगा है और उनके एक्सप्रेशन भी पसंद आए.तन्वी मल्टीमीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म महावर के निर्माता दीपक शाह हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं. पटकथा और संवाद धीर धीरेंद्र ने लिखे हैं. फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, यादव राज, अजीत मंडल, आशुतोष तिवारी, प्रकाश बारूद हैं और डीओपी सत्य प्रकाश हैं. म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है. फिल्म की स्टारकास्ट रितेश पांडे, चांदनी सिंह, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, महेश आचार्य, गौरी शंकर, कल्याणी झा आदि हैं

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें