रिश्ते हुए शर्मसार : भांजे ने मामी से की शादी ,वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के जमुई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मामी से शादी रचा रहा है। भांजा चंदन कुमान अपनी मामी के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसे ना तो समाज की फिक्र हुई और न ही रिश्ते की और फिर मामी भांजे पर फिदा हो गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सिंदूर लगाने के बाद मामी भांजे का पैर छूकर पत्नी होने के नाते आशीर्वाद भी मांग रही है। बताया जा रहा है कि जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय चंदन कुमार का प्रेम-प्रसंग अपनी मामी के साथ कई वर्षों से चल रहा था, जो लखीसराय जिले के मननपुर की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक चंदन मुंबई में ऑटो चलाता है और उसके मामा भी वहीं रहते थे। इसी दौरान दोनों को प्रेम हो गया। लोगों के बीच चर्चा भी यह है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ही ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए।

लॉकडाउन के चलते चंदन अपने मामा-मामी के साथ घर लौट आया था। हालांकि इस बीच दोनों आपस में मुलाकात करते रहे। कुछ दिन पहले लखीसराय के मननपुर गांव में अपने घर में मामा ने अपने भांजे को अपनी पत्नी के साथ देख लिया था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। अंत में मामी और भांजे ने शादी कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

बताया यह भी जा रहा है कि चंदन अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह लखीसराय जा रहा है। स्थानीय लोग इस बात का अंदाजा लग रहे हैं कि चंदन ने मुंबई जाने के लिए पहले से तैयारी कर लिया था और दोनों शादी करने के बाद मुंबई चले गए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में गिद्धौर के रतनपुर गांव के साव टोला के रहने वाले मंगर साव का बेटा 23 वर्षीय चंदन है। जानकारी के अनुसार चंदन के मामा-मामी मुंबई में रहते हैं और चंदन भी वहीं उनके साथ रहकर ऑटो चलाता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें