रूस ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास को किया खत्म, सैनिकों की वापसी शुरू

Facebook
X
WhatsApp

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राहत भरी खबर है। न्यूज एजेंसियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। इसे यूक्रेन के लिए राहत के संकेत समझे जा रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को पुतिन ने युद्ध की संभावना से इंकार कर दिया था।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि क्रीमिया से सेना वापस आ रही है। इस वीडियो में टैंकों और सैन्य वाहनों को क्रीमिया से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सैनिक भी अपने स्थाई ठिकानों पर लौट आएंगे।

यूक्रेन को घेरने के लिए रूस ने जबरदस्त व्यूह रचना की थी। इसमें क्रीमिय भी शामिल था। मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की थीं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही थी। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता था। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया था। जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई थी, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल था। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।

दरअसल, पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि, रूस यूक्रेन पर हमले का विचार बदल रहा है और सैनिकों की भी अपने स्थाई ठिकानों पर वापसी हो रही है। हालांकि, जो बाइडन ने पुतिन के इस दावे को मानने से इंकार कर दिया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें