रेलवे क्रासिंग का रास्ता खुलवाना प्राथमिकता- राजीव गुप्ता

Facebook
X
WhatsApp

बेलरायां खीरी–प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने रेल मंत्री और ज़िलाधिकारी खीरी को चिट्ठी लिखकर ग्रामीणों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए रास्ता खोलने की मांग की है, रास्ता न खोले जाने पर माननीय न्यायालय में जनहित याचिका के माध्यम से ग्रामीणों को उनका हक दिलाने की बात कही।

प्रसपा प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी राजीव गुप्ता ने एक और जनहित का मुद्दा उठाया राजीव गुप्ता ने कहा लालापुर,हरद्वाही,चितिहा, माथुरापुरवा,उमरा मोतीपुर की जनता में रास्ता बंद होने को लेकर भारी आक्रोश को देखते हुए राजीव गुप्ता ने कहा कि तिकुनिया कुलहौरी रोड पर क्रासिंग ना होने के बावजूद आवागमन चल रहा है लेकिन मैंलानी गोंडा रेल प्रखंड के बेलरायां 190/9 पिलर चितिहा,लालापुर-रायपुर के बीच में जेसीबी से रेल लाइन के दोनों तरफ़ गहरी खाई खोद दी

जिससे हजारों ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर चक्कर काटकर वापस 50 मीटर की दूरी पर आना पड़ता है जिससे खेतों की रखवाली सहित खेतों में जाने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिस कारण ग्रमीण व किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राजीव गुप्ता ने जिला प्रशासन से माँग जनता के साथ न्याय करते हुए जनहित का संज्ञान लेते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की है।

रिपोर्ट – चंद्र मोहन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें