रेलवे ट्रैक के किनारे मिली ऑर्केस्ट्रा डांसर की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

गोपालगंज :  बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा  में काम करने वाली नर्तकी की हत्या कर दी गई. उसका शव रेलवे ट्रैक  के पास मिला है. घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ रेलवे स्ट्रेशन के पास की है. पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और नर्तकी का बैग समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. रेप के बाद हत्या  की आशंका जतायी जा रही है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थावे जीआरपी पुलिस को दी है.

रेप के बाद गला दबाकर नर्तकी की हत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है. बताया जाता है कि सुबह किसान खेतों में काम करने जा रहे थे इसी दौरान मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास आम के पेड़ के नीचे युवती का शव दिखा. शव की पहचान के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी जहां पर युवती का शव पड़ा था वहीं पर शराब की खाली बोतल, युवती का बैग, गमछा और कई आपत्तिजनक सामान पड़ा हुआ था.

ग्रामीणों ने इसकी मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने क्षेत्राधिकार जीआरपी का होने पर थावे जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी. उसके पास मेकअप के सामान और कपड़े रखे हुए मिले थे. फिलहाल जीआरपी थाने की पुलिस के पहुंचने का ग्रामीण और स्थानीय पुलिस इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टि हो पायेगी.

बता दें कि इसके पहले 18 फरवरी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना चंवर के पास एक युवक की हत्या कर लाश को फेंक दी गई थी.  इसी घटना के अगले दिन युवक की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र तबरेज आलम के रूप में की गई थी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें