लखनऊ: अपराध जांच एजेन्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने महेन्द्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महेन्द्र कुमार ने निदेशक के पद पर रहते हुए काफी अच्छा कार्य किया। इनके द्वारा किए गये अच्छे कार्यों को देखते हुए ही इनकी पदोन्नति की गयी है। अपराध जांच एजेन्सी (CIA) भारतीय न्यास अधिनियम 1882 (भारत सरकार) के अंतर्गत पंजीकृत है तथा अपराध व भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करती है। जिसमें अवैध हथियार, अवैध नशा व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरुद्ध काम करती है। CIA अपने एक्सपर्ट्स की मदद से फोरेंसिक एवं साइबर संबंधित कार्य भी करती है। महेन्द्र कुमार ने इस पदोन्नति के लिए CIA का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Post Views: 5









