लखनऊ: केटी प्लांट में ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट, 2 की मौत, 5 घायल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तरफ कोरोन संक्रमण के चलते ऑक्सीजन को लेकर मारामारी है. ऑक्सीजन प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन प्लांट पर भी चौबीसों घंटे गैस रिफिलिंग को लेकर दबाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हादसे की खबर आई है. यहां पता पता चला है कि ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है.

धमाके में प्लांट का शेड उड़ा
बता दें केटी ऑक्सीजन प्लांट लखनऊ में देवा रोड मटियारी के पास स्थित है. यहां प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी इस हादसे में हताहत हो गए. ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया.

पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. एंबुलेंस द्वारा घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें