लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में मिला महिला का शव

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ : जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में शुक्रवार सुबह 34 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। शव झील में देखकर सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पुलिस पहुंची शव की शिनाख्त के प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। पुलिस पार्क और उसके आस पास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है।

जनेश्वर पार्क की झील में बुधवार सुबह महिला का शव उतराता देख सुपरवाइजर ने कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। इस बीच पार्क के पास ही गोमतीनगर विस्तार थाने के दारोगा और अन्य पुलिस कर्मी टहल रहे थे। पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को झील से निकाला। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 34 वर्ष है। वह बुर्का पहने है। इस लिए किसी मुस्लिम परिवार की होने की संभावना जताई जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों से और गार्डों से महिला के बारे में पूछताछ की गई पर कुछ पता नहीं चल सका।

download13 78

शरीर पर काले रंग का बुर्का और लाल पैजामी है। पर्स और जूती उसकी झील के बाहर पड़ी थी। संभावना है कि महिला ने झील में कूदकर आत्महत्या की है। क्योंकि पर्स और जूती बहुत सुरक्षित और ठीक से रखे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पार्क के मुख्य गेट पर लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं कि महिला कब आयी। कोई उसके साथ था या अकेले आयी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें