लखनऊ को ऑक्सीजन युक्त बनाने के लिए 25 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 900 पार्क

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रदूषण मुक्त और ऑक्सीजन युक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एक खाका तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शहर के 900 पार्कों को विकसित किया जाएगा। इन पार्कों में 24 घंटे आक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। आदर्श पार्क बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

दरसल बीते गुरुवार को 15 वें वित्त समिति की बैठक में तय हुआ कि राजधानी के 900 पार्कों को 25 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा. बैठक में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, डीएम अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी शामिल हुए. मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि शहर को वायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाने और प्रदूषण पर कंट्रोल लगाने के लिए यह तय किया गया है कि 24 घंटे आक्सीजन देने वाले पौधे पार्कों में लगाए जाएंगे. एक ऐसा अदभुत पार्क भी बनाया जाएगा जिसमे सिर्फ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। जोकि एक प्राकृतिक ऑक्सीजन फैक्ट्री के रूप में कार्य करेगा, और वहां पर आने वाली करने वाली जनता को शुद्ध ऑक्सीजनयुक्त स्वास्थवर्धक वातावरण प्राप्त हो सकेगा। शहर की ज्यादा आवागमन और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग और वैक्यूम लीटर व्हीकल से सफाई की जाएगी। एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

बताया जा रहा है किधूल से निपटने के लिए 10 एंटी स्मोक गन खरीदी जाएंगी। शहर के शमशान घाटो में लकड़ी की खपत घटाने और प्रदूषण से बचने के उद्देश्य से शमशान घाटो में हरित शवदाह गृह और इलेक्ट्रिक शवदाह लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें