लखनऊ जू की रौनक बढ़ाने की तैयारी, जानिए कौन-कौन से नए मेहमानों से होगा गुलजार

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. राजधानी लखनऊ का चिड़िया घर कई नए मेहमानों से गुलजार होगा. चिड़िया घर प्रशासन नए जानवरों को यहां लाने के लिए देशभर के चिड़िया घरों से संपर्क कर रहा है. जिसमें जिराफ, गैंडा, हुक्कू बंदर और सफेद बाघिन शामिल हैं. इन चारों में से दो पर काफी हद तक बात बन गई है जिसमें पहला है हुक्कू बंदर जिसे असम से लाया जा रहा है और दूसरी है सफेद बाघिन जिसे तमिलनाडु के जूलॉजिकल पार्क से लाया जा रहा है. सफेद बाघिन को इसी साल तमिलनाडु से यहां लाया जाएगा. अन्य जानवरों पर बातचीत चल रही है जल्द ही उन पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।

नए जानवरों के आने से लखनऊ चिड़िया घर में दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी साथ ही यहां की रौनक भी बढ़ेगी. अभी यहां पर अकेली मादा जिराफ है ऐसे में नर जिराफ को ढूंढा जा रहा है. ताकि जिराफ का कुनबा बढ़ सके. यही वजह है कि लखनऊ चिड़िया घर ने जानवरों की तलाश शुरू कर दी है।

देश के दूसरे चिड़िया घरों से लिस्ट मंगाई गई है कि उनके पास कौन से जानवर ऐसे हैं जो दो या दो से अधिक हैं. लखनऊ चिड़ियाघर से भी एक लिस्ट भेजी गई है ऐसे जानवरों की देश के सभी चिड़िया घरों को. इस लिस्ट को देखने के बाद जानवरों का आदान-प्रदान होगा।

इस मामले में लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक वीके मिश्र ने बताया कि नए जानवरों को लाने का प्रयास किया जा रहा है. देशभर के चिड़ियाघरों से संपर्क किया जा रहा है. लिस्ट भेजी गई है. लिस्ट उनसे ली भी गई है, लेकिन प्रमुखता पर हुक्कू बंदर जिसके लिए असम से बात चल रही है. सफेद बाघिन को तमिलनाडु से लाया जा रहा है।
इसके अलावा गैंडा और जिराफ पर भी बातचीत की जा रही है. जल्द ही इन नए जानवरों का दीदार आपको लखनऊ चिड़िया घर में होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें