लखनऊ : पर्यावरण निदेशालय में लम्बे समय से निदेशक और उप निदेशक का स्थानांतरण न होने से भ्रष्टाचार व्याप्त 

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ के पर्यावरण निदेशालय में लम्बे समय से निदेशक और उप निदेशक का स्थानांतरण न होने से व्याप्त भ्रष्टाचार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विनीत खण्ड-1 में स्थित पर्यावरण निदेशालय में लम्बे समय से उच्च पदो पर आसीन निदेशक, उप निदेशक व अन्य कर्मचारियों का उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों की मिली भगत से लखनऊ स्थित पर्यावरण निदेशक में एक ही स्थान पर काफी लम्बे समय से अपने पदो पर आसीन है, जिससे वहां अराजकता और भ्रष्टाचार का  माहौल व्याप्त हैं।

IMG 20220814 182047

यहाँ पर आने वाले पट्टा धारको व इण्डस्ट्री के मालिको से मनमानी तरीके से अधिकारियों द्वारा लाखो में रिश्वत लिया जाता है और अनावश्यक रूप से परियोजनाओं में पर्यावरण को मंजूरी न देने का डर दिखाया जाता है। चूंकि वहाँ पर निदेशक व उप-निदेशक की ऊंची रसूख होने की कारण कोई भी परियोजना प्रबंधक विरोध नहीं करता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सभी विभागों में स्थांतरण की प्रक्रिया अपनाई गई। जिससे कि सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं और सभी सरकारी कार्य सुचार रूप से चल रहा है लेकिन इस विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की नीति को आधिकारियों द्वारा अंगूठा दिखाया जा रहा है और अन्य विभागों की तरह इस विभाग में स्थानान्तरण प्रक्रिया शून्य रही।जिससे यहाँ अधिकारियों द्वारा अपनी मनमर्जी से कार्य किये जा रहें हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें