लखनऊ पॉलिटेक्निक चौराहे पर बने ओवरब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, युवती की हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। फुटओवर ब्रिज से मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में राजकीय पालीटेक्निक की छात्रा नीचे गिर गई। छात्रा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कालेज के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्वत ने बताया कि छात्रा का पैर फिसल गया जिसके कारण वह नीचे गिर गई।

टीएसआइ ने तुरंत बुलाई एंबुलेंस
इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि पालीटेक्निक चौराहे पर बने फुट ओवरब्रिज से मंगलवार शाम एक छात्रा एकाएक नीचे गिर गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात टीएसआइ राकेश पटेल ने आनन फानन एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से छात्रा को लोहिया अस्पताल भेजा गया। पड़ताल में पता चला कि छात्रा राजकीय पालीटेक्निक में पढ़ाई करती है। सूचना मिलते ही वहां के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्वत आ गए।

v g 69

घटनास्थल विभूतिखंड थाने का है। जो भी कार्रवाई होगी वहीं से होगी। इंस्पेक्टर विभूतिखंड डा. आशीष मिश्र ने बताया कि छात्रा के घरवाले आ गए हैं। वह सआदतगंज के रहने वाले हैं। छात्रा और उसके घरवालों ने किसी आरोप से इंकार किया है। छात्रा ने बताया कि पैर फिसलने से नीचे गिरी थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। अगर घरवाले कोई तहरीर देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें