लखनऊ : बाघामाउ में सहायक अध्यपिका प्रतिमा नायक ने शिक्षामित्र अध्यापक बेचालाल पर जान से मारने का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के बाघामाउ में सहायक अध्यपिका प्रतिमा नायक ने शिक्षामित्र अध्यापक बेचालाल पर जान से मारने का आरोप लगाया है। बता दे कि सहायक अध्यपिका का कहना है कि शिक्षामित्र अध्यापक बेचालाल न समय से स्कूल आते है न ही समय से जाते है अगर हम कुछ भी कहते तो हमसे अभद्रता से बात चीत करते है।सहायक अध्यपिका ने बताया की शिक्षामित्र अध्यापक कहते है की मै यहां का मूल निवासी हूँ ज्यादा बोलोगे तो जान से मारकर फेक दूंगा। यह इनका रोज का है। वही बीते 25 जुलाई को जब मै विद्यायल पहुंची तो उसने मेरे साथ अभद्रता की। उसके बाद शिक्षामित्र अध्यापक ने मुझे जान से मरने के लिए मेरा गला पकड़ लिया और कहा मै कब आ रहा हूँ कब जा रहा हूँ इसका ध्यान तुम मत दो नहीं तो यही परिणाम होगा किसी तरह मै भागकर स्कूल के बाहर आ गई तो गांव के ही लोगो ने बचाया .मै बहुत डरी हुई थी। सहायक अध्यपिका प्रतिमा नायक ने शासन व प्रशासन से शिक्षामित्र अध्यापक पर मुक़दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें