लखनऊ : बेटे ने सुनाई मां की क्रूरता की दास्तां, प्रेमी संग म‍िलकर पत‍ि को उतारा मौत के घाट

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ : मोहनलालगंज के धनवारा गांव में 40 वर्षीय किसान प्रदीप को उसकी पत्नी ज्योति ने प्रेमी संग मिलकर पहले पीटा फिर कमरे में फंदे पर लटका दिया। ज्योति ने रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात अपने 10 साल के मासूम बेटे की आंखों के सामने की। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने जब 10 साल के मासूम बेटे से उसकी क्रूर मां की दास्तां सुनी तो सभी सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपित ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना के बाद से फरार चल रहे उसके प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे के मुताबिक प्रदीप का विवाह ज्योति से 14 साल पहले हुआ था। ज्योति का योगेंद्र उर्फ रंगोली नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर अक्सर ज्योति और प्रदीप में विवाद होता था। करीब एक माह पहले प्रदीप ने ज्योति को घर से निकाल दिया था। वह अलग रह रही थी।

प्रदीप के 10 वर्षीय बेटे ने बताया कि रविवार रात मां ज्योति, मुंहबोले मामा रंगोली के साथ घर आई। इस दौरान मां का पिता से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मां ने रंगोली के साथ मिलकर पापा की पिटाई की। बेटे के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसे और पांच वर्षीय बहन को कमरे में बंद कर दिया। मां और रंगोली पापा को खींचते हुए दूसरे कमरे में ले गए और वहां पर फंदे पर लटका दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर दोनों चले गए।

बेटा कमरे में पहुंचा तो पिता का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रदीप के भाई महेंद्र की तहरीर पर और उसके बेटे के बयान के आधार पर ज्योति और रंगोली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रदीप का बेटा आठ घंटे अपनी छोटी बहन को लेकर पिता के शव के साथ घर में रहा। सुबह जैसे ही उजाला हुआ वह भागकर घर के बाहर निकला और उसने मोहल्ले वालों को जानकारी दी। प्रदीप के बेटे बताया कि रात जब पिता की हत्या करने के बाद मां और रंगोली चले गए तो काफी अंधेरा था। वह डर रहा था बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस लिए घर में ही रहा। दोनों शव के पास ही बैठे रोते रहे थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें