लखनऊ : महाराणा प्रताप सेना द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

Facebook
X
WhatsApp

होली पर्व बीत चुका है, लेकिन होली का उत्साह, उमंग और उल्लास अब तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली की हंसी-ठिठोली के बीच स्वाद का चटकारा लेते हुए हर कोई रंगों के फुहार में सराबोर दिखाई दे रहा है।

2 4

होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है।होली मिलन समारोह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में महाराणा प्रताप सेना द्वारा यूपी प्रेस क्लब हजरतगंज में आयोजित किया गया

1 260

इस कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोहन शर्मा अवध प्रांत एवं क्षेत्रीय संरक्षक एडवाकेट राजकुमार सिंह चौहान एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार राष्ट्रीय प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह एवं इंडिया 24x 7 लाइव टीवी के एडिटर इन चीफ सुनील कुमार वर्मा समेत तमाम पदाधिकारी सैनिक मौजूद रहे।

3 2

इस मौके पर मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकरअंग वस्त्र भेंट किया। इसके साथ ही सभी लोगो ने एक दूसरे को बधाई दिया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है।

4 1

इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर न केवल होली की बधाई दी बल्कि आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने का संकल्प भी लिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें