लखनऊ में कैबिनेट मीटिंग कर मेरठ दौरे पर जाएंगे मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, मिशन 2024 की तैयार‍ियां तेज

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए कमर कस ली है। राज्य में व‍िकास को गत‍ि देने के ल‍िए मुख्यमंत्री ने ज‍िलावार समीक्षा करने के ल‍िए मंत्रियों को तैनात क‍िया है। वहीं मंडलवार समीक्षा का ज‍िम्‍मा खुद संभाल रखा है। इसी क्रम में मंगलवार को सीएम लखनऊ में कैबिनेट मीटिंग के बाद मेरठ दौरे पर जाएंगे और शहर को कई करोड़ की पर‍ियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरी ओर वाराणसी की ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद और मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह मामले की अदालती सुनवाई के बीच अब ताजमहल के बंद 22 दरवाजों को खोलने के ल‍िए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इससे प्रदेश के राजनीत‍िक गल‍ियारों में हलचल बढ़ गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें