लखनऊ में चारबाग पर न लगे जाम, डीएम अभिषेक प्रकाश ने सात सदस्‍यीय टीम को अतिक्रमण हटाने की दी जिम्‍मेदारी

Facebook
X
WhatsApp

चारबाग की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कई विभागों के जिम्मेदारों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा सात सदस्यीय टीम को जिम्मेेेेेदारी सौंपी गई कि अब यहां दोबारा अतिक्रमण न लगे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा, डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम पूर्वी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राज्य सड़क परिवहन निगम एवं अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। दुकानों को सड़क से हटवाया गया। वहीं, सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा, आटो-टेंपो और बसों का चालान कर उन्हें हिदायत दी गई कि सुनिश्चि स्थान पर वाहनों की पार्किंग करें। अगली बार से गाड़ियां सीज कर दी जाएंगी।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सात सदस्यीय टीम को यह जिम्मेदारी दी गई कि वह रोजाना चिन्हित स्थल रवींद्रालय, लोको चौकी, चारबाग मेट्रो स्टेशन, फुट ओवरब्रिज के नीचे, नत्था तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन, दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन, चारबाग छोटी लाइन रेलवे स्टेशन कट के आस पास सड़क पर दुकाने न लगने दें। दुकानें सुनिश्चित स्थान वेंडिंग जोन में लगनी चाहिए। चिन्हित स्थल के बाहर सड़क पर आड़े-तिरछे आटो-टेंपो ई-रिक्शा, रोडवेज बस भी न खड़ी हों। किस भी हाल में चारबाग जाम से मुक्त होना चाहिए। इसके अलावा छह सदस्यीय एक निगरानी समिति गठित की गई है। यह कमेटी उक्त आदेशों का पालन कराने के साथ ही पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित करेगी। जिससे यातायात प्रबधन बेहतर हो सके। क्षेत्र में अतिक्रमण दोबारा न हो।

चौक और पालीटेक्निक चौराहे के लिए भी बनाएं कमेटी : जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चौक और पालीटेक्निक चौराहे की भी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी अपने-अपने इलाके में इस तरह की कमेटी गठित करें। अतिक्रमण, नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान के लिए सात सदस्यीय टीम और छह सदस्यी निगरानी के लिए भी टीम बनाएं।

जिलाधिकारी और कमिश्नर चारबाग ने फुट ओवरब्रिज के नीचे, नत्था चौकी के आस पास आड़े-तिरछे खड़े आटो-टेंपो हटवाए। ई-रिक्शा का चालन कराया। जब दोनों अधिकारी निरीक्षण कर चले गए तो लोको चौकी, रवींद्रालय के बाहर, चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे और नत्था तिराहे के आस पास फिर से इन वाहन चालकों की अराजकता शुरू हो गई। जबकि चौकी के बाहर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। वहीं, कुछ ठेले-खोमचे भी चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे लगने शुरू हो गए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें