लखनऊ में दो साल से बदहाल चारबाग रेलवे कालोनी की सड़कें, स्‍थानीय लोगों ने डीआरएम व नगर निगम से की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत खोदी गई सीवर लाइन अब मुनव्वर बाग रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों का दर्द बढ़ा रही है। रेलवे कालोनी की गलियां कीचड़ का दलदल बन गई है। अब सीवर लाइन की खोदाई के बाद रेलवे और नगर निगम के बीच सड़क बनाने का काम लंबित पड़ा है। चारबाग की इस रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों ने डीआरएम से शिकायत दर्ज करायी है।
चारबाग की सेकेंड एंट्री से रेलवे ब्रिज वर्कशाप की ओर से मुनव्वर बाग रेलवे कालोनियों की सड़कें बदहाल हैं। इस कालोनी में करीब 120 सरकारी आवास हैं। दो साल पहले अमृत योजना के अंतर्गत इस कालोनी में सीवर लाइन डाली गई थीं। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। सड़क खोदने के बाद इसे छोड़ दिया गया। यहां रहने वाले नार्दर्न रेलवे मल्टीस्टेट प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक के सभापति राकेश कुमार कनौजिया सहित कई रेलवे कर्मचारी खोदी गई सड़क को बनवाने के लिए नगर निगम से लेकर डीआरएम कार्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं।
राकेश कुमार कनौजिया कहते हैं कि बारिश होते ही मुनव्वर बाग के लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। कीचड़ में दाेपहिया और चारपहिया वाहन फंस जाते हैं। इस सड़क को बनाने का काम लटका पड़ा है। आए दिन कीचड़ में वाहन फिसल जाते हैं। दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल भी हो जाते हैं। अभी कई और रेलवे कालोनियों में भी अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम प्रस्तावित है। इससे पहले बंदरिया बाग रेलवे कालोनियों की खोदाई की गई थी। वहां अब भी कई कालोनियों में सड़क जर्जर हालत में है। रेलवे के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज की गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें