लखनऊ में ATS की कार्रवाई पर मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- चुनाव से पहले ऐसा क्यों?

Facebook
X
WhatsApp

बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में रविवार को हुए एटीएस के ऑपरेशन पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है, लेकिन इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, इसकी आशंका व्यक्त की जा रही है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेश पैदा करती है।

मायावती ने सोमवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।” मायावती ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ”यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।”

लखनऊ से रविवार को अल कायदा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम मिनहाज अहमद (32) और मसीरुद्दीन (50) हैं। इनकी गिरफ्तीर के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। दोनों आतंकियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या सहित कई धार्मिक शहरों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इन शहरों के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर चेकिंग हो रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। पश्चिमी यूपी और कानपुर में छापेमारी चल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें