लखनऊ मेट्रो में छेड़खानी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, यात्रा पर लगा आजीवन प्रतिबंध

Facebook
X
WhatsApp

यूपी की राजधानी लखनऊ से शर्मनाक घटना सामने आई थी।लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक नाबालिग छात्रा से शोहदे ने छेड़छाड़ की थी। लखनऊ मेट्रो में अब आरोपी कभी यात्रा नहीं कर पाएगा। मेट्रो ने कार्ड ब्लॉक कर दिया है।
लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शोहदा कभी भी लखनऊ मेट्रो में यात्रा नहीं कर पाएगा। लखनऊ मेट्रो ने शोहदे को पूर्व में जारी किया गया गो स्मार्ट कार्ड ब्लॉक कर दिया है। वहीं उसे यात्रा टोकन, नया कार्ड भी नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर स्टाफ और सिक्योरिटी टीम को भी शोहदे का फोटो भेजकर अलर्ट कर दिया गया है, जिससे प्रवेश के समय ही उसे रोका जा सके।
26 अप्रैल को आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में छेड़छाड़ की घटना के बाद 48 घंटे में ही मेट्रो की हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम की वजह से उसे पकड़ लिया गया था। खुद को अगर कोई महिला यात्री असुरक्षित पाती है। ऐसे में लिफ्ट के अंदर और ट्रेन के अंदर भी पैनिक बटन लगे हुए हैं, जिनको दबाकर अलर्ट किया जा सकता है।
वहीं हर स्टेशन पर करीब 50 कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे नियमित निगरानी होती है। ट्रेनों के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लिफ्ट में भी सुरक्षा की दृष्टि से पारदर्शी कांच का उपयोग दरवाजे पर किया गया है। सभी स्टेशनों पर महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी है।
आपको बता दें कि 26 अप्रैल को लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में नाबालिग छात्रा से एक अधेड़ ने छेड़खानी की थी। लिफ्ट खुलते ही छात्रा बाहर भागी और मामले की जानकारी बहन को दी। बहन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया था। पीड़िता के पिता ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया था।
लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही अधेड़ ने छ़ेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची चिल्लाई, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। लिफ्ट जैसे ही नीचे पहुंची तो दरवाजा खुला। वह उसको धक्का देकर बाहर भागी। वहां उसे लेने आई बहन को पूरी जानकारी दी। इस पर बहन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पीड़िता की बहन ने पिता के साथ जाकर पूरी जानकारी पुलिस को दी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें