भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 24वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरे देश उन्हें याद कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के विधान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंहकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकप्रिय जननेता, किसान हितों एवं उनके अधिकारों के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।













