लखनऊ : सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों का नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

शहीद व दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया वही सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने नियुक्ति को लेकर सरकार के सामने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मांग की है .

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सूचनाअक्टूबर साल 2019 में मृतक आश्रित 456 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर मात्र 29 पद पर भर्ती प्रचलित कर दी गयी और जब पुलिस मुख्यालय से इसी भर्ती से सम्बंधित सूचना के अधिकार के तहत प्रश्न किया गया कि कितने पदों पर भर्ती प्रचलित है ? तो जवाब में 456 पद बताया गया है। इस 456पदों पर हमारी भर्ती होनी चाहिए। लेकिन विभाग हमारे साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार करते हुए मात्र 29 पद दे रहा है ।

जबकि इससे पूर्व के बैच को, 639अभ्यर्थी के सापेक्ष 442 पद प्रदान किये गए जो की कुल अभ्यर्थियों का 70% पद है ।अभी हमारा बैच प्रचलन में ही है, शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं हुआ था कि विभाग ने हमारे आगे के बैच के 370अभ्यर्थियों के सापेक्ष 183 पद प्रदान किया गया जो कि कुल अभ्यर्थियों का लगभग 50% पद है इस प्रकार पुलिस कर्मचारियों के बैच 456 के सापेक्ष 29 पदअर्थात 6 प्रतिशतपद के साथ ये भेदभाव किया गया ।

साथ ही साथ यह भी बताया गया था कि वर्ष 2016 – 17 में दिवंगत व शहीद पुलिस कर्मचारियों केआश्रित उप नि० ना० पु० भर्ती में 105 पदों पर भर्ती होनी तय थी । जिसे बाद में विभाग ने 56 नए पद सृजित कर सेवायोजित किया। इसी क्रम में वर्ष 2019 में मृ० आ० अग्नि शमन द्वितीय अधिकारी के 1 पद के सापेक्ष 6 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रचलित थी । इस भर्ती में भी बाद में शारीरिकदक्षता परीक्षा मेंउत्तीर्ण कुल चार अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त 3 नए पद अधिसंख्य कर सभी को सेवायोजित किया जा चूका है ।इससे यह स्पष्ट है कि हमारे आगे के बैच को जो 183 पद दिए गए वो हमें मिलने चाहिए थे ।

उत्तरप्रदेश पुलिस उप नि० एवं नि० सेवा नयी नियमावली –2015 के अनुसार, सीधी भर्ती का 5% पद मृतक आश्रितों हेतु आरक्षित किया गया है। संलग्न RTI केप्रश्न संख्या 2 के, उत्तर के अनुसार, वर्तमान में 9027 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रचलित है तो इस भर्ती का 5% पद अर्थात 451पद मिलना नियम संगत एवं न्याय संगत होगा ।अपर गृह सचिव जी ने वर्ष 2017 में सर्वोच्च न्यायलय के समक्ष शपथ पत्र देकर अवगत कराया था कि उ०प्र०पु० में 11376 उप निरीक्षक ना० पु० सीधी भर्ती के पद रिक्त है जिसे हम प्रतिवर्ष 3200 की दर से वर्ष 2018 से 2021 तक पूर्ण रूप से भर देंगे। परन्तु अफ़सोस यह है कि इस 3200 के 5% पद को आवंटित करने में भी विभाग ने नियमों का पालन नहीं किया।

दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों का नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर दिनांक 21 अक्टूबर 2020को उनके सम्बोधन में कहा गया कि उपनिरीक्षक के 566 पद मृतक आश्रित के लिए सृजित किये गये है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें