लखनऊ से गोवा और बेंगलुरु के लिए शुरू हुई एयर एशिया की सेवा, CM योगी ने किया उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली, बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता और मुंबई तक आवागमन अब और आसान हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली, बंगलुरु और गोवा के लिए एयर एशिया की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया, जबकि कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट अगले माह से शुरू हो जाएगी. सीएम योगी ने बेहतर कनेक्टिविटी को विकास की गति तेज करने का सहज माध्यम बताते हुए यूपी को कनेक्टिविटी के लिहाज से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भी दोहराया. वहीं प्रदेश में हवाई सेवा को बेहतर करने की मुख्यमंत्री योगी की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई हवाई सेवाओं के लिए लखनऊ को बधाई दी है।

शुक्रवार को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा, परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने तीन शहरों के लिए एयर एशिया की उड़ान सेवाओं की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई ‘उड़ान’ योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है।

तब 4 एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी, आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं. अकेले लखनऊ में 5 साल से पहले जहां 15 शहरों तक उड़ान की सेवा थी, आज 30 से ज्यादा शहरों के लिए फ्लाइट उपलब्ध है. सीएम योगी ने कहा कि विकास की गति को तेज करने में कनेक्टिविटी का बड़ा योगदान है. इस लिहाज से प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण और अधिकाधिक शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है. हवाई सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए प्रदेश सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सहयोग भी ले रही है।

कंपनी के लिए ऐतिहासिक दिन- CEO भास्करन
एयर एशिया के सीईओ और एमडी सुनील भास्करन ने केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए लखनऊ से सेवा शुरू करने को ऐतिहासिक करार दिया. भास्करन ने बताया कि लखनऊ से एयर एशिया की 8 फ्लाइट उपलब्ध होंगी. आज 5 फ्लाइट शुरू हो गई हैं, जबकि कोलकाता और मुंबई के लिए 3 फ्लाइट सितंबर से शुरू हो जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें