लखनऊ: होर्डिंग पर अटल जी की तस्वीर न होने से भावुक हुए रक्षा मंत्री राजनाथ, बोले

Facebook
X
WhatsApp

रक्षा मंत्री व राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि शहर का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे कहीं भी आ जा सके। आउटर रिंग रोड के निर्माण में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपने तेवर दिखाएं ताकि काम में ठेकेदार कंपनी ढिलाई न कर सके। अगले साल अक्टूबर तक104 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण हर हाल में पूरा करने की उन्होंने समय सीमा भी तय की। राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ में 1710 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। शहर के विकास से जुड़ी 180 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किया।
अपने संबोधन के बीच राजनाथ ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तमाम होर्डिंग रास्ते में दिखे मगर किसी पर भी अटलजी की फोटो नहीं थी। करीब दो महीने पहले भी जब वह एक कार्यक्रम में आए थे तब भी यही स्थिति दिखी थी। ऐसा नही होना चाहिए। अब लखनऊ में विकास को लेकर जो भी होर्डिंग लगे उस पर अटलजी का चित्र जरूर होना चाहिए।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कानून मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री जयप्रताप, स्वामी प्रसाद मौर्या, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मोहसिन रजा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक जय देवी, सुरेश तिवारी और बुक्क्ल नवाब भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
दो अक्षर का योगी नाम सुनते ही बढ़ जाती है अपराधियों के दिल की धड़कन
सांसद राजनाथ सिंह ने कहा दो अक्षर का योगी नाम सुनते ही अपराधियों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। देश के प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी दो अक्षर का ही है। योगी और मोदी की जोड़ी से देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा किसी भी देश और प्रदेश को चलाने के लिए उसकी कानून व्यवस्था का बेहतर होना बहुत जरूरी है। उसके लिए शक्ति भी आवश्यक है जिसके लिए योगी और मोदी दोनों का काम सराहनीय है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें