लखीमपुर खीरी : बाघ और तेदुवों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी : जिले के इंडो नेपाल सीमा की तराई में मौजूद वन्यजीवों की खान दुधवा टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामों में इस वक्त दुधवा के जंगलों से निकले बाघ और तेदुवों की चहल कदमी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहोल बना हुआ है वही सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं । आपको बताते चलें कि दुधवा टाइगर रिजर्व की वन रेंज संपूर्णानगर के मंसूरी फार्म में इस वक्त एक तेंदुवा गन्ने के खेतों में घूमता हुआ नजर आ रहा है, जो रात में ही नहीं दिन में भी गन्ने के खेतों से बाहर घूमता दिखाई देता है जिस की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत दिखाई दे रही है

वही ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को तेंदुवे होने की सूचना देने के बावजूद भी अभी तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है और ना ही किसी तरीके से तेंदुए को भगाने या फिर उसको पकड़ने का कोई भी प्रयास शुरू की गई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है, वही तेंदुए की वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की है जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं,वहीं क्षेत्र निवासी सतनाम सिंह ,यादविंदर सिंह, सरवन सिंह, कुलवंत सिंह,पिंका सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बातचीत में बताया है कि कि जंगलों से भटक कर यह तेंदुआ कई दिनों से हमारे गन्ने के खेतों में चहलकदमी करता नजर आ रहा है, जिसकी चहल कदमी का वीडियो भी हमने अपनी कार में बैठकर बनाई है वही तेंदुए की चहलकदमी से हमको मजबूरी में ही शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होना पड़ रहा है, जिसकी वजह से हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं

वही पहले जहां तेंदुआ शाम के वक्त दिखाई देता था लेकिन अब वह दिन में भी दिखाई दे रहा है जिससे अब हमको अपने मवेशी और खुद की जान को बचाना पड़ रहा है,अभी स्कूल बंद होने के कारण कोई ज्यादा खतरा नहीं है लेकिन जब स्कूल खुल जाएंगे तो बच्चे साइकिल से स्कूल जाएंगे तब तेंदुए का खतरा ज्यादा रहेगा। लेकिन इसके बावजूद भी वन विभाग किसी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा है ।

रिपोर्ट- साजिद अंसारी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें