लखीमपुर खीरी : बिना मास्क, हेलमेट लगाए लोगों का किया चालान

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी फूलबेहड़ और ढखेरवा मोड पर टेढुई के पास किया वाहनों का चालान, एसआई नासिर कुरेशी जो आए दिन दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते रहते हैं। बिना हेलमेट और मास्क लगाए लोगों का चालान करते हैं, फिर भी लोगों के समझ में कुछ नहीं आता है, और रोड पर बिना हेलमेट और मास्क के ही वाहन चलाते रहते हैं।

1 939

अगर एसआई नासिर कुरेशी के माने तो कुछ लोग बिना हेलमेट और मास्क के रोड पर चलेंगे, मगर जो इनके वाहन को रोक लिया जाए तो अपनी पावर और शासन सत्ता का रौब दिखाकर हावी हो जाते हैं। भीषण गर्मी में लोगों का घर से निकलना दुश्वार है मगर ये एसआई नासिर कुरेशी रोड पर खड़े होकर लोगों को यातायात का नियम समझाते रहते हैं। मगर किसी के समझ में कुछ नहीं आता है, लोग हेलमेट और मास्क का उपयोग नहीं करते हैं। जब तक लॉकडाउन चलता रहा है लोगों ने मास्क लगाया है मगर लॉकडाउन के हटते ही 90 % लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं,और ना ही हेलमेट का प्रयोग करते हैं।

रिपोर्ट – अजय वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें