लखीमपुर खीरी मामले में एक और वीडियो वायरल, बीजेपी नेता को घेरकर लगाए ‘मुर्दाबाद’ के नारे

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर रविवार को हुई हिंसा के बाद पूरे देश में इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्षी दल यूपी सरकार सहित बीजेपी को घेरने में लगी हुई हैं। हाालंकि सोमवार को किसान और प्रशासन के बीच समझौता हो, लेकिन उसके भी उपजा बवाल अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले जहां किसानों को पीछे से गाड़ी से टक्कर मारने का वीडियो सामने आया था। वहीं अब लखीमपुर खीरी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो लखीमपुर खीरी में हिंसा भड़कने से पहले का बताया जा रहा है, जिसमें किसान प्रदर्शनकारियों ने एक भाजपा नेता की कार का घेराव कर रखा ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की ये वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी जा रहे थे। हालांकि विरोध की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ने अपना रास्ता बदल दिया गया था।

वहीं प्रदर्शन के इस वीडियो में किसान प्रदर्शनकारियों को भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता की कार के आसपास घेराव करते हुए देखाई दे रहे हैं। उन्होंने नेता को काले झंडे दिखाए और भाजपा विरोधी नारे भी लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी में जहां कार्यक्रम होना था, बीजेपी नेता पवन गुप्ता उसी जगह पर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उनका प्रदर्शनकारियों ने घेराव कर दिया।

वहीं इससे पहले लखीमपुर खीरी हिंसा का एक कार से किसानों को कुचलने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता हैं कि कैसे किसान आगे सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे, और पीछे से कार आती है और उनको रौंदते हुए निकल जाती है। इस हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें