लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या पर अखिलेश और प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के निघासन में अपहरण कर दो सगी बहनों की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। अखिलेश ने घटना को हाथरस कांड से जोड़ते हुए सवाल उठाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी दो सगी बहनों की हत्या को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्वीट कर कहा है कि निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा कर उनकी हत्या किए जाने के बाद पुलिस पर पिता का यह आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनके शवों का पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलित बहनों की हत्या “हाथरस की बेटी” हत्याकांड की पुनरावृत्ति है।

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी लखीमपुर खीरी के निघासन में दो सगी बहनों की हत्या को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली हैं। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें कि लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बुधवार दोपहर में दो सगी बहनों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उनके शव पेड़ से लटके मिले। दोनों बहनों से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से लोग बेहद आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। देर रात जाम समाप्त कराया गया। शासन के निर्देश पर आइजी रेंज, लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने निघासन पहुंचकर पीड़ित परिवार और गांववालों से घटना की जानकारी ली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें