लखीमपुर: चीनी लेकर जा रहा ट्रक नाले में गिरा, दो लापता, एक तैरकर बाहर निकला

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी में चीनी लेकर जा रहा एक ट्रक नाले में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोग लापता हो गए हैं। एक व्‍यक्ति तैरकर बाहर निकल गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे के बाहरी इलाके में रात दो बजे ये हादसा हुआ। यह ट्रक पीलीभीत से चीनी लादकर नेपालगंज जा रहा था। धौरहरा से पहले अंधे मोड़ पर रेलिंग तोड़ते हुए यह ट्रक धौरहरा नाले में गिर गया।

ट्रक पर दो लोग सवार थे। ये दोनों अभी भी लापता हैं। दुर्घटना में नाले में गिरा एक युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में लापता लोग निघासन के रहने वाले हैं। पुलिस नावों और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें